जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- एसबीआई एसए, पटना सर्किल का रविवार को प्रस्तावित त्रिवार्षिक चुनाव मुख्य सचिव एसबीआई एसए पंकज कौशिक ने स्थगित कर दिया है। अनियमितताओं के आरोप में सभी चुनाव अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी पर एक पक्ष के उम्मीदवारों ने पक्षपात का आरोप लगाया था और इस मामले में मुख्य सचिव से हस्तक्षेप की मांग की गई थी। इसके बाद मुख्य सचिव की ओर से चार अलग-अलग सर्कल से निष्पक्ष पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। पर्यवेक्षकों की जांच में चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता की कमी पाई गई। रिपोर्ट में कहा गया कि मौजूदा चुनाव अधिकारियों से निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं की जा सकती। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने पर्यवेक्षकों के साथ सहयोग नहीं किया। इसके बाद पर्यवेक्षकों की अनुशंसा पर...