देवघर, मार्च 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। जसीडीह एसबीआई एटीएम से अवैध निकासी मामले में साइबर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नितेश कुमार द्वारा खाते से अचानक 27,066 रुपए निकासी की सूचना के बाद मामले का खुलासा हुआ। नितेश ने बताया कि जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल के नजदीक एटीएम से पैसे निकालने गया था। उसी दौरान कार्ड मशीन में फंस गया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया तो बताया गया कि कैंसल बटन दबाकर तीन बार पिन कोड डालें। वैसा ही किया, उसके बाद एक व्यक्ति सत्संग चौक के पास एटीएम के पास बैठा था और उसने गाड़ी में बैठकर जाने कहा। नितेश के वहां से जाने के कुछ ही देर बाद खाते से 27,066 रुपए की निकासी का मैसेज आया। नितेश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच में सामने आया कि इसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार आसिमा भुईयां, उम्र 43 वर्ष, पति-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.