पाकुड़, जून 21 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को एसबीआई आरसेटी संस्थान परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में उद्यमिता विकास प्रशिक्षण और बागबानी सखी के प्रशिक्षणार्थियों के साथ-साथ संस्थान के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक शामिल हुए। योग शिविर का शुभारंभ योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के निर्देशन में सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।संस्थान के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति एवं तनावमुक्त समाज के निर्माण में महत्वप...