रामपुर, अप्रैल 11 -- गुरुवार की देर रात एसपी सोमेंद्र मीना पटवाई थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार, रजिस्टर मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया। इसके अलावा उन्होंने बीट पुलिस कर्मियों से भी उनके क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। निर्देश दिए कि अपराध रोकने के लिए पुलिस कर्मी नियमित अपनी बीट पर जाकर लोगों से संपर्क करते रहे। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पुलिस द्वारा किए गए गुडवर्क की जानकारी ली। निर्देश दिए कि अभियान के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरुक किया जाए। इसके अलावा साफ- सफाई एवं थाना परिसर में चल रहे मरम्मत कार्यो का जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्...