चंदौली, मई 5 -- चंदौली, संवाददाता। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के लिए एसपी आकाश पटेल ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। इसमें कुल 49 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों को न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना एवं न्याय दिलाना ही पुलिस की प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतों को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित अधिकारी एवं थाना प्रभारी से स्वयं वार्ता कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जा...