एसपी से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग
गोंडा, मई 20 -- अलावल देवरिया। धानेपुर थाना क्षेत्र के रुद्रगढ़ नौसी के मजरा अलफनगर निवासी अधिवक्ता संजय दूबे ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर हत्या आरोपियों को गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने मेरे पिता की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी थी। मुकदमे के मुख्य आरोपी रामनारायण व अखिलेश को गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों खुलेआम घूम रहे हैं और मुकदमे में सुलह लगाने का दबाव बनाते हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.