रुडकी, अक्टूबर 1 -- रुड़की। जिलाध्यक्ष को गोली मारने के मामले में हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने गुरुवार की दोपहर एसपी देहात अभय सिंह से मुलाकात की। उन्होंने एसपी देहात से मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि मेले में मारपीट की घटना के बाद तहरीर दी गई थी। लेकिन तहरीर पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। इस संबंध में भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Roorki News: हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...