एसपी से मिले सर्वण समाज के पदाधिकारी
देवरिया, जुलाई 16 -- देवरिया। बरहज के गढौना हरदो में कृष्णा उपाध्याय पर हुए प्राण घातक हमले को लेकर सर्वण समाज के पदाधिकारी बुधवार को एसपी से मिले। उन्होंने मामले में आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। साथ ही हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।संगठन के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप शुक्ल ने कहा कि सवर्ण समाज के लोगों को आए दिन प्रताड़ित और अपमानित किया जा रहा। कृष्णा उपाध्याय पर हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पं. देवेंद्र मिश्र, अभिषेक उपाध्याय, आशीष शुक्ल, देवेश मिश्रा, धनंजय पाठक, मनीष चतुर्वेदी, सहदेव पांडेय, विशाल चतुर्वेदी, गोलू दूबे, अर्जुन दुबे, आदित्य सिंह,, वैभव तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.