सीतापुर, फरवरी 6 -- सीतापुर। सराफा व्यापारियों की समस्याओ को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन पदाधिकारी एसपी अंकुर अग्रवाल से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कीं। व्यापारियों ने जेवर गिरवी रखते समेत अन्य कई समस्याओं को लेकर पुलिस से परेशान न करने की अपील की। एसपी अंकुर अग्रवाल से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष मनीष मिश्रा के नेतृत्व में सराफा मार्केट से व्यापारी अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर व्यापारी चंद्रिका प्रसाद, अनूप सोनी, शिवांशु रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, अमर रस्तोगी, लालता रस्तोगी, राजू रस्तोगी, शंकर रस्तोगी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.