पीलीभीत, जून 10 -- पीलीभीत। जनपद के सभी थानों में व्यापारी-पुलिस संवाद मीटिंग के लिए व्यापार मंडल ने एसपी सुकीर्ति माधव को ज्ञापन दिया। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शैली अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ एसपी से मुलाकात कर कहा कि पुलिस लाइन सभागार में प्रत्येक माह व्यापारियों-पुलिस की गोष्ठी का आयोजन होता है। परंतु व्यापार मंडल की जिले की सभी तहसील से दूरी की वजह से व्यापारी मीटिंग में भाग नही ले पाते है। जिलाध्यक्ष ने मांग की है कि प्रत्येक माह होने वाली पुलिस-व्यापारी गोष्ठी का आयोजन जनपद की सभी तहसील थानों में किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अलाउद्दीन अंसारी, संजय गुप्ता, हर्षित अग्निहोत्री, श्याम बाबू सर्राफ, रचित अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, दीपक गुप्ता, मोइन खान थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...