सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- सुलतानपुर। कॉउंसिल ऑफ़ उद्योग व्यापार मंच के जिले के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम का पुष्पगुच्छ देते हुए स्वागत किया।महिला महिला सदस्यों ने अंगवस्त्र पहनाकर तथा अन्य पदाधिकारियों ने अभिनन्दन पत्र सौंपा। व्यापारियों ने सुरक्षा व शहर में जाम की समस्या से एसपी को अवगत कराया। एसपी ने शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके व व्यापारियों के सहयोग से सभी समस्याओं से निजात का आश्वासन दिया। यहां पर सरदार बलदेव सिंह,कुलदीप गुप्ता,दलबीर कौर यादव,बबिता जैन,आरुषि जैन,अरविन्द द्विवेदी, संतोष जायसवाल,मनोज जैन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...