बलिया, मई 12 -- बलिया। पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोप में पकड़ा गया शहर के आनंद नगर निवासी राज सिंह के परिजन कोर्ट-कचहरी और पुलिस अधिकारियों के यहां दौड़ लगा रहे हैं। राज की मां जामवंती देवी ने डीआईजी (आजमगढ़) को प्रार्थना पत्र भेजकर गिरफ्तारी के पहले का पूरा ब्योरा बताया है। उन्होंने सीसीटीवी फूटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की जांच की मांग की है। मंगलवार को राज की बहन दीक्षिका सिंह और बहनोई दुर्गेश सिंह कुछ लोगों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे। हालांकि पुलिस अधिकारियों से उनकी मुलाकात हुई अथवा नहीं इसकी जानकारी नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- CBI करेगी शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या की जांच, सात सदस्यीय टीम तैयार इस मामले पर एसपी ओमवीर सिंह का कहना है कि मेरी किसी से मुलाकात नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- शुभ...