अंबेडकर नगर, अप्रैल 21 -- अम्बेडकरनगर। नवागत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह से बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव व सचिव अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने शिष्टाचार भेंट की। कचहरी के अधिवक्ता प्रभात मिश्रा के ऊपर बीते दिनों हुए प्राणघातक हमले में फरार चल आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ सभी आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की भी मांग की। बार अध्यक्ष ने बताया कि एसपी ने कहा पीड़ितों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का अहम योगदान रहता है और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा। मुलाकात के दौरान कहा कि मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शमशेर सिंह गुड्डू, पंकज पांडेय, प्रभात मिश्रा भी साथ रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...