बेगुसराय, मार्च 25 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट गुरुदासपुर टोला निवासी स्व. रामबालक सिंह के पुत्र नीरज कुमार ने सोमवार को एसपी को आवेदन देकर एफसीआई थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है। एसपी को दिए आवेदन में बताया गया है कि फरवरी 2025 में मेरे पुत्र राहुल कुमार का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गयी। इसमें स्व. प्रमोद सिंह का पुत्र साकेत कुमार, रामाज्ञा सिंह का पुत्र सुमन कुमार, चंदन सिंह का पुत्र छोटू कुमार व स्व. दीपक कुमार सिंह का पुत्र संदीप कुमार नामजद अभियुक्त है। उन्होंने एसपी से बताया है कि साकेत कुमार, छोटू कुमार व संदीप कुमार को पकड़ा गया था लेकिन सिर्फ साकेत कुमार को जेल भेजा गया जबकि छोटू व संदीप को छोड़ दिया गया। अभियुक्त छोटू कुमार, सुमित कुमार, सुमन कुमार व तीन-चार ...