एसपी से पत्नी के अपहरण की शिकायत
गढ़वा, सितम्बर 8 -- गढ़वा। जिलांतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र निवासी संजय कुमार तिवारी ने अपनी पत्नी के अपहरण की शिकायत एसपी से की है। आरोप लगाया कि 10 सितंबर की रात आरोपी अमरकांत राम ने रात में उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया। उसकी पत्नी शौच के लिए बाहर निकली थी पर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। पत्नी के लापता होने के बाद से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में पीड़ित ने पत्नी की सकुशल बरामदगी और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.