शाहजहांपुर, अक्टूबर 5 -- शाहजहांपुर। खुदागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों पर व्यापारिक वाहनों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल खुदागंज के अध्यक्ष कृपा शंकर रस्तोगी ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। व्यापारी नेता ने आरोप लगाया है व्यापारियों का माल लेकर खुदागंज जाने वाले वाहनों को कटरा क्षेत्र में हुलास नगला ओवरब्रिज के नीचे पुलिस कर्मी रोक कर अवैध वसूली करते हैं। बगैर सुविधा शुल्क लिए वाहनों को पुलिस कर्मी आगे नहीं जाने देते। व्यापारी नेता का कहना है पुलिस कर्मियों के कृत्य से व्यापार प्रभावित हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक से शिकायत का भी कोई नतीजा नहीं निकला। व्यापारी नेता ने एसपी से समाधान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...