पाकुड़, फरवरी 8 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के जामकनाली निवासी महिला मरांगमय हांसदा ने पुलिस अधीक्षक पाकुड़ को पत्र लिख कर अमड़ापाड़ा थाना में दर्ज कांड संख्या 04/26 के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी को दिए आवेदन में महिला ने उल्लेख किया है कि 29 जनवरी को गांव के ही हेसाक घुटु टोला से अपने पति के साथ अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में गांव के ही जोगेंद्र मुर्मू, ठाकुर मुर्मू, कालेश्वर सोरेन व दिलीप मुर्मू ने उन पर हमला कर दिया। मेरे व मेरे पति के साथ जम कर मारपीट की साथ ही अभद्रता भी किया। इस मामले में अमड़ापाड़ा थाना में दो बार आवेदन देने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी। परंतु अब तक उपरोक्त आरोपियों पर अमड़ापाड़ा पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। उक्त आरोपी लगातार उन्हें धमकी भी दे रहे हैं, जिससे उन्...