बागपत, जून 6 -- बिजवाड़ा गांव निवासी महिला उषा ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि चार जून को उसके पति संजय को गांव के ही कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए थे। उसके बाद जान से मारने की नियत से पति के साथ भट्ठे पर मारपीट की। चिंताजनक हालत में गांव के बाहर ट्रांसफार्मर के पास फेंक कर फरार हो गए। बिनौली थानाध्यक्ष को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...