सराईकेला, अगस्त 1 -- फोटो-SKL-7- इंडियन एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एसपी को ज्ञांपन सौंपते हुए सरायकेला, संवाददाता । इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स की जमशेदपुर इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गियारी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को एक 7 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आपराधिक न्याय व्यवस्था में जन-विश्वास को मजबूत करने, संवैधानिक मानवीय गरिमा को बनाए रखने तथा पुलिस और वकीलों के बीच परस्परिक सम्मान पर आधारित एक उत्कृष्ट न्याय तंत्र के निर्माण की मांग की गई है।एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से गिरफ्तारी, हिरासत एवं कैदियों के अधिकारों पर सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की मांग की गई है। एसोसिएशन ने कानूनी प्रतिनिधित्व का असीमित अधिकार देने...