मेरठ, मई 11 -- स्पोर्ट्स दुकान पर छापेमारी के दौरान नकली खेल सामग्री मिलने के मामले में रविवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले से मिला। उन्होंने छापेमारी टीम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूरजकुंड रोड स्थित एसकेएम दुकान पर लंबे समय से नामी कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट स्पोर्ट्स सामान तैयार और बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद ब्रांड प्रोटेक्टर्स कंपनी की टीम सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ छापा मारा था। टीम ने 65 नकली क्रिकेट बैट समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री मिली थी। आसपास के व्यापारियों ने विरोध किया था। यह भी पढ़ें- मार्केट में छापा, भारी मात्रा में नकली माल बरामद संयुक्त व्यापार संघ मंत्री अनुज सिंघल ने आरोप लगाया कि जांच के दौरान टीम ने व्यापारी के घर में घुस...