बदायूं, मई 11 -- एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह व सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने महिला थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष और थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव व थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। महिला थाने में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनकर जनसुनवाई भी की गई। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ज्योति सिंह, दिवसाधिकारी उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, महिला हेल्प डेस्क पर महिला कांस्टेबल मालती, सीसीटीएनएस पर हेड कांस्टेबल सीमा और संतरी ड्यूटी पर रिक्रूट आरक्षी दिव्या शर्मा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.