मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर अलविदा जुमा, ईद व नवरात्र के दृष्टिगत एसपी सिटी व एडीएम प्रशासन द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर में किया फ्लैग मार्च कर ईदगाह का निरीक्षण किया। उन्होंने धर्मगुरओं व नागरिकों से वार्ता कर सभी पर्वों को प्रेम, सौहार्द से मनाने की अपील की।गुरुवार को एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह एवं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। फ्लैग मार्च के बाद अधिकारियों ने शामली स्टैंड स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान धर्मगुरुओं के साथ वार्ता कर आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शा...