मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- पुरकाजी एसपी सिटी अमृत जैन ने जनपद मुजफ्फरनगर के भूराहेड़ी चेक पोस्ट उत्तराखण्ड-पुरकाजी एवं धमात पुल चेक पोस्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेकिंग व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं वाहनों की सघन जांच की प्रक्रिया का गहनता से अवलोकन किया।उन्होंने निर्देशित किया कि अंतरराज्यीय सीमा होने के कारण प्रत्येक संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की बारीकी से जांच की जाए तथा बिना जांच वाहन को न जाने दिया जाए। अवैध शराब, नशीले पदार्थ, हथियार एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण कर उन्हें सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.