हरिद्वार, दिसम्बर 9 -- विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल की शौर्य जागरण यात्रा में पथराव करने वालों की आरोपियों की पहचान को लेकर कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोषियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रांत सहसंयोजक सौरभ चौहान, प्रांत सुरक्षा प्रमुख नवीन तेश्वर, विभाग मंत्री भूपेंद्र सैनी, जिला संगठन मंत्री अर्जुन कुमार, जिला मंत्री विहिप जीवेंद्र तोमर, जिला संयोजक बजरंग दल अमित मुल्तानिया, जिला सहमंत्री दीपक तालियान, अंगद सक्सेना, विक्की बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.