हापुड़, मार्च 21 -- हापुड़। एसपी साहब... दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पति उसे पागल और बदसूरत कहकर छोड़ना चाहता है। पति ना तो उसे और न ही बच्चों को कोई खर्च देता है। अब इस मामले में एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।महिला थाने में दर्ज मुकदमे में नगर के मोहल्ला राजीव विहार निवासी अंजू ने बताया कि उसकी शादी करीब 14 वर्ष पहले मेरठ जिले के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी सोनू के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सोनू, सास मुन्नी, ससुर धर्मपाल और ननद नवीता, पारो तथा अंजू निवासी गांव बांगडपुर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ आए दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.