बरेली, मार्च 8 -- एसपी संभल केके विश्नोई और बरेली की एसपी साउथ अंशिका वर्मा विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। दो आईपीएस अधिकारियों की शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बरेली में एसपी साउथ की जिम्मेदारी संभाल रहीं अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और मूलरूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। उनकी शादी संभल जिले के एसपी केके विश्नोई से हो रही है, जो 2018 बैच के आईपीएस अफसर हैं। अंशिका वर्मा और केके विश्नोई इससे पूर्व गोरखपुर में तैनात रहे हैं। केके विश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी तो अंशिका वर्मा एएसपी के पद पर तैनात थीं। वहीं से दोनों के बीच परिचय हुआ। केके विश्नोई संभल के मस्जिद प्रकरण के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के बाद चर्चा में आए थे। वहीं, अंशिका वर्म ने सेल्फ स्टडी...