सासाराम, जनवरी 24 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है। शनिवार को सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में एसपी रौशन कुमार समेत जिला प्रशासन की पूरी टीम ने रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परेड में शामिल सभी टुकड़ियों से सलामी ली और आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...