दुमका, जून 12 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ में आगामी श्रावणी मेला के आयोजन की तैयारियों को लेकर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार एवं दुमका एसडीओ कौशल कुमार बासुकीनाथ पहुंचे। इस अवसर पर एसपी और एसडीओ ने शिवगंगा के पाताल कुंड में पाताल महादेव के भी दर्शन किए। उन्होंने बासुकीनाथ के शिवगंगा में चल रहे सफाई व वाटर फिल्ट्रेशन कार्य, सीढ़ी निर्माण, कांवरिया पथ मरम्मति व सौन्दर्यीकरण सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारी द्वय ने निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार और एसडीओ कौशल कुमार ने मेला क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- डीडीसी व सिविल सर्जन ने जरमुंडी सीएचसी का निरीक्षण किया उन्होंने बासुकीनाथ मेला क्षेत्र को पूरी तर...