एसपी लिया घटनास्थल का जायजा, दिए निर्देश
खगडि़या, मई 18 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव स्थित एनएच 31 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत की खबर सुनते ही खगड़िया एसपी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहंुचकर जायजा लिया। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि एनएच पर तेज रफ्तार और ओवरटकिंग के कारण सड़क दुघर्टना में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके लिए सभी लोगों को सजग होना पड़ेगा। सड़क दुघर्टना में मृत शव की शिनाख्त की जा रही है। इसके लिए सभी थाना को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मृत सभी लोगों की शिनाख्त जल्द हो जाएगी। वही दूसरी ओर घटना के बाद मृतकों के परिजनों की चीख-पुकार से एनएच 31 पर कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- बिहार में सड़क पर मौत का तांडव; 6 मरे कई घायल, ट्रक ने ऑटो के टुकड़े किए, सफारी को ठोका हृदयविदारक घटना के बाद सभी लोग मर्माहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.