दुमका, अगस्त 28 -- दुमका, प्रतिनिधि।एसपी महिला कॉलेज में बुधवार को एनएसएस इकाई दो एवं मेरा युवा भारत द्वारा मेरा युवा भारत खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. महाश्वेता के स्वागत भाषण से हुई। शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और अतिथियों के अभिनंदन के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन रहा। पीएम ने युवाओं को चार प्रमुख मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि खेल से युवा शक्ति का विकास होता है, इसलिए युवाओं को निरंतर खेल गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। दूसरा, मिशन 2036 ओलंपिक के लिए अभी से जमीनी स्तर पर तैयारी करनी होगी। तीसरा, खेल शारीरिक फिटनेस, नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। चौथा, देश में जीवंत स्पोर्ट्स कल्चर विकसित करना है ताकि हर परिवार और शिक्षण संस्थान खेल...