दुमका, अगस्त 9 -- दुमका, प्रतिनिधि।एसपी महिला कॉलेज में सत्र 2026-2030 की छात्राओं के लिए स्वागत सह परिचय सत्र कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई छात्राओं को महाविद्यालय के नियम, सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुई। एनईपी नोडल पदाधिकारी डॉ. नम्रता गौरव ने छात्राओं को नई शिक्षा नीति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनईपी के तहत छात्रों को कौशल आधारित शिक्षा और बहु-विषयक विकल्प मिलेंगे। रैंकिंग विरोधी प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. प्रेमलता मुर्मू ने छात्राओं को परिसर में सुरक्षित माहौल और रैंकिंग विरोधी नियमों के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- गोरे लाल मेहता महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर संगोष्ठी परीक्षा प्रभारी डॉ. ईश्वर ...