जहानाबाद, मार्च 5 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अपराजित लोहान ने जिले के लगभग सभी थाना में पदस्थापित 85 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। गुरुवार को स्थानांतरित किए गए पदाधिकारियों में एसआई, पीएसआई और एएसआई शामिल हैं। इसमें कुछ थानों के थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। खबर के अनुसार शकूराबाद, विशुनगंज, धरनई, नगर व अन्य थानों में विधि - व्यवस्था व अनुसंधान इकाई में कार्यरत 53 अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसके अलावे मखदुमपुर, उमता धरनई, घोसी, शकूराबाद , पाली, एससी- एसटी, हुलासगंज, भेलावर, बराबर, ओकरी, साइबर थाना, महिला थाना में पदस्थापित 32 पीएसआई और एएसआई जो अनुसंधान और विधि - व्यवस्था इकाई में कार्यरत थे, इन्हें पुलिस लाइन में लाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...