लातेहार, अप्रैल 30 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी कुमार गौरव ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए विभिन्न थानों में पदस्थापित 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

तबादलों की सूची सूची के अनुसार पुअनि हरिशंकर सिंह को छिपादोहर थाना से पुलिस केंद्र, लातेहार भेजा गया है। वहीं सअनि नागेश्वर महतो को लातेहार से महुआडांड़, रामप्रसाद राम को चंदवा से बारेसांढ़, शशिरंजन सिंह को चंदवा से महुआडांड़ तथा सत्येंद्र प्रसाद को चंदवा से गारु स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा संजय चौधरी एवं चंद्रशेखर दुबे को बालूमाथ से महुआडांड़, मिथिलेश सिंह को बारियातू से मनिका तथा द्वारिका नाथ ...