सीतापुर, मार्च 11 -- सीतापुर, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित नैमिष संगम कैफे में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने करीब 12 विद्यालयों से 120 छात्र-छात्राओं को एआई और साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ मशीन लर्निंग, साइबर सुरक्षा, एथिकल हैकिंग एवं कानून व्यवस्था से सम्बन्धित विषयों पर बच्चों से चर्चा की। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...