हरदोई, मार्च 2 -- बावन। एसपी अशोक कुमार मीणा और एडिशनल एसपी पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने स्वयं सड़कों पर उतरकर होली की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार की देर रात एसपी और एडिशनल एसपी बावन पहुंचे और होलिका दहन स्थल पहुंचकर पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को मुख्य चौराहों पर पैदल गश्त भी की। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिले में सभी स्थानों पर होलिका दहन स्थलों को चिह्नित किया गया है। होलिका दहन के समय बीट कांस्टेबल और चौकीदार की ड्यूटी रहेगी। डीजे को निर्धारित आवाज में बजाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में डीजे संचालकों को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। लोनार कोतवाल राकेश यादव, इंस्पेक्टर धर्मराज सिद्धार्थ, बावन चौकी इंचार्ज वरुण शुक्ला, ओपी बिंद, जोगेंद्र पाल, विमलेश पटेल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...