हाजीपुर, जुलाई 23 -- एसपी शुभांक मिश्रा के द्वारा बुधवार की देर शाम हाजीपुर रेलवे जंक्शन, आरपीएफ पोस्ट, सर्कुलेटिंग एरिया एवं सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था,यात्रियों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा निगरानी व्यवस्था का सूक्ष्म अवलोकन किया। एसपी ने उपस्थित अधिकारी को कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर लगातार निगरानी रखी जाए। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वस्तुओं पर सतत निगरानी रखने,परिसर के आसपास प्रभावी वाहन एवं व्यक्ति जांच सुनिश्चित करने,सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करने का...