आजमगढ़, अप्रैल 30 -- आजमगढ़। पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने गुरुवार को सुबह से दोपहर तक दूर दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने प्रस्तुत हुए प्रार्थना पत्र पर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...