सहरसा, जून 9 -- सहरसा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को सेवा संवाद-समाधान, सीधा संवाद, त्वरित समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहरसा एसपी ने तीन दर्जन से अधिक आम नागरिकों के शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई, त्वरित निष्पादन, प्रभावी समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिया । कार्यक्रम के दौरान कई आवेदन पर आन द स्पाट समाधान कर दिया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हर रोज जनता की फरियाद सुनी जाती है। मौके पर मुख्यालय डीएसपी धीरेंद्र कुमार पांडे सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- एसपी ने सुनी 35 फरियादियों की समस्या,दिए कई निर्देश यह भी पढ़ें- सात आवेदकों ने बताई समस्याएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...