कौशाम्बी, जून 11 -- सैनी थाना क्षेत्र के मधवामई गांव निवासी एक दिव्यांग का दर्द एसपी ने सुना। उन्होंने आदेश कर मुकदमा कायम कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मधवामई गांव का रामभवन दिव्यांग है। उसने बताया कि पड़ोसी दिनेश पासी ने पिछले दिनों उसके मकान की दीवार गिरवा दी और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। पीड़ित ने चार जून को इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी। इल्जाम है कि पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत को शिकायती पत्र दिया। उनके आदेश पर बुधवार को मुकदमा कायम कर सैनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सत्येंद्र तिवारी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है। यह भी कहा है कि किसी लाचार व्यक्ति को प्रताड़ित करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...