जहानाबाद, मार्च 16 -- जहानाबाद। एसपी अपराजित लोहान ने सोमवार को सिकारिया थाने का निरीक्षण किया। साथ ही आम जनता से भी संवाद किया गया। इस दौरान अतिरिक्त लंबित आपराधिक कांडों की समीक्षा की गई। मौके पर थाना प्रभारी व अनुसंधानकर्ता भी मौजूद थे जिन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों की 14 शिकायतें सुनी। लोग अपनी समस्या को लेकर आये थे। उसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...