एसपी ने सलैया एमपी बॉर्डर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उरई, अगस्त 29 -- कोंच संवाददाता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सलैया (थाना कैलिया) स्थित मध्य प्रदेश अंतर्राज्यीय बॉर्डर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी ने बॉर्डर पर चेकिंग व्यवस्था, आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर से अवैध शराब, मादक पदार्थ और अपराधियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान पहुंच मार्गों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। पहुज नदी का जलस्तर बढ़ने से बॉर्डर तक जाने वाले रास्तों में जलभराव और गड्ढों की समस्या बनी हुई है, जिससे पुलिस गश्त और आवागमन में दिक्कत आती है। एसपी ने अधीनस्थों को निर्देशित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.