चंदौली, अप्रैल 12 -- चंदौली, संवाददाता। शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सदर कोतवाली में जनसुनवाई के दौरान आए प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इसमें कुछ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।इसके अलावा चकिया, शहाबगंज, पीडीडीयू नगर, अलीनगर, नौगढ़, चकरघट्टा थाने पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों ने जनसुनवाई की। इसमें कुल 75 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें राजस्व से जुड़े 54 और पुलिस से संबंधित 21 मामले रहे। इस दौरान पुलिस से संबंधित तीन मामलों का निस्तारण किया गया। शेष 72 प्रार्थना पत्रों को पुलिस एवं प्रशासनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.