सीतापुर, मई 12 -- महमूदाबाद, संवाददाता। एसपी अंकुर अग्रवाल ने मंगलवार को सदरपुर थाने में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, हवालात का लोकार्पण किया। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सम्मान एवं बराबरी का दर्जा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई पहल की सभी ने सराहना की। पूरे विधि विधान के साथ पूजन पण्डित पुरुषोत्तम मिश्र ने कराया। कार्यक्रम का संचालन अनूप सूरज ने किया। इस मौके पर एएसपी उत्तरी आलोक सिंह, एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह, सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक सदरपुर मुकेश वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा, संजू प्रजापति स्मारक इंटर कालेज के संस्थापक राम प्रवेश प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...