एसपी ने सतगावां थाना में लगाया जनता दरबार, 25 मामले निष्पादित
कोडरमा, जून 5 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कोडरमा कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को सतगावां थाना परिसर में जनता दरबार सह जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान थाना क्षेत्र की आम जनता की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने कुल 25 मामलों की सुनवाई की तथा संबंधित मामलों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के बाद उन्होंने सतगावां क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि कोडरमा पुलिस जिले में सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.