एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
कोडरमा, मई 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। 21 मई 2026 को किए गए इस निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोडरमा थाना क्षेत्र के जलवाबाद, पाण्डेयडीह, छतरबर तथा तिलैया थाना क्षेत्र के करमा, गोमो, भादोडीह सहित अन्य इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के क्रम में धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों एवं प्रमुख चौक-चौराहों का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को नियमित गश्ती, पेट्रोलिंग एवं सतत निगरानी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए।एसपी ने बताया कि बकरीद पर्व तक जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.