पीलीभीत, जनवरी 1 -- पीलीभीत। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी अभिषेक यादव ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। 31 दिसंबर की शाम को पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस के साथ शहर के गोहानिया चौराहे से पैदल गश्त की। गश्त गोहानिया चौराहा से प्रारंभ होकर गांधी स्टेडियम रोड थाना सुनगढ़ी होते हुए गैस चौराहे पर समाप्त हुई। शाम होते ही शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर फोर्स तैनात रहा। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शहर में अलग-अलग स्थान पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। यदि किसी ने शराब पीकर हुड़दंग कर ए का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...