आगरा, मार्च 24 -- एसपी ओमप्रकाश सिंह ने सोमवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में पैदल गश्त किया। वह नवरात्रि पर्व के चलते नई हवेली वृद्धाश्रम भी पहुंचे। यहां उन्होंने जरूरतमंद एवं निराश्रितों बुजुर्गों को खाद्य सामग्री वितरित की। एसपी ने सभी से आत्मीय व्यवहार कर उनसे उनका हालचाल एवं कुशलक्षेम पूछी। वृद्धजनों ने प्रफुल्लित मन से जनपद पुलिस की सराहना करते हुए आशीष प्रदान किया। वहीं मंगलवार को बुजुर्गों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। मंगलवार को एसडीएम जिला समाज कल्याण अधिकारी सुशांत सांवरे ने साइबर सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्यक्रम हुआ। समाज कल्याण विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश के सहयोग से श्याम ग्राम उद्योग संस्थान ने वृद्धजनों को स्मार्ट फोन का उपयोग, साइबर सु...