दुमका, जुलाई 31 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। श्रावणी मेला क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने मेला क्षेत्र में घूम घूम कर तारा मंदिर मोड़, दर्शनीया मोड़, हाईवे मोड़ सहित विभिन्न ओपी का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी से बातचीत की और विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बासुकीनाथ मंदिर, शिवगंगा, कांवरिया पथ, नागनाथ चौक, दर्शनीयाटिकर सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। एसपी ने विभिन्न प्वाइंट पर मौजूद दंडाधिकारी के प्रतिनियुक्ति की जांच की। तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को विकलांग व लाचार कांवरियों को सहयोग देकर बाबा का दर्शन कराने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- कच्ची कांवरिया पथ पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, घुड़सवार दस्ता तैनात, जंगली क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी...