सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- शिवहर । एसपी शुभांक मिश्रा ने शनिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वाहन चेकिंग अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवहर के अलावा श्यामपुर भटहां एवं पिपराही थाना क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान शाम में मुख्य सड़क पर उतरकर स्वयं वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होने पुलिस अधिकारियों को मुस्तैदी से वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को क्षेत्र पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया। यह भी पढ़ें- सघन वाहन चेकिंग अभियान चला, प्रेस व पुलिस लिखे वाहनों पर खास नजर रही यह भी पढ़ें- पुलिस जनता से नरमी, अपराधियो से रहे सख्त :एसपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...