बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। संवाददाता अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने व जनपद में शातिं, कानून व्यवस्था बनाए रखने, होली, नवरात्रि, ईद-उल-फितर आदि त्योहारों को संपन्न कराए जाने को पुलिस अधीक्षक ने बैठक ली। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक में सतर्क रहकर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए। कहा कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराया जाए। बाजारों में खरीददारी के लिए काफी भीड़ रहेगी, विशेषकर सर्राफा, बर्तन और कपड़ों की दुकानों पर महिलाएं बड़ी संख्या में खरीदारी करने जाती हैं, इसके दृष्टिगत बाजारों में महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया जाए। साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...